{"_id":"5e46f31f8ebc3ee5be4c8fbf","slug":"protest-expressed-over-missing-of-doctor-at-health-center-chandauli-news-vns510645568","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के गायब मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के गायब मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

घायल युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए थे ग्रामीण
फोटो- 30
संवाद न्यूज एजेंसी
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप सड़क पर गिरकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एक युवक के परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय ले गए। लेकिन जब दूसरे युवक को लेकर ग्रामीणा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां चिकित्सक को नदारत देख उनका गुस्सा फ़ूट पड़ा। बाद में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। मौके पर पहुंचे रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। वहीं घायल युवक को निजी साधन से युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए।
बरहनी गांव निवासी शशिकांत (22) अपने रिश्तेदार मलसा गाजीपुर गांव निवासी प्यारे (20) के साथ सैयदराजा जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के समीप पहुंचे कि तभी पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेहोशी की हालत में शशिकांत को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहीं दूसरे घायल युवक प्यारे को ग्रामीण इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहनी पहुंचे जहां चिकित्सक नदारत थे। काफी देर के बाद भी घायल को जब कोई इलाज नहीं मिला तो ग्रामीण उग्र हो उठे और अस्पताल पर प्रदर्शन कर रोष जताया। सूचना पाकर रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में निजी साधन से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। इस दौरान ज्ञानी, रामप्रकाश, नंदू, शैलेन्द्र, सुदामा, बहादुर, पप्पू, सत्यम, राजन, शिवम, गोलू, आलमगी , राजन, नरेन्द्र मौजूद रहे।