फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest against the death of people due to consumption of spurious liquor

जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत के विरोध में दिया धरना

Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Protest against the death of people due to consumption of spurious liquor
प्रदेेश में जहरीली शराब के सेवन से लगातार लोगों की हो रही मौत के विरोध में बुधवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया। जुलूस निकाला और बाद में महापुरुषों की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। धरना के माध्यम से प्रदेश में जहरीली शराब की बिक्री पर रोक लगाने और शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नगर के लाठ नंबर एक स्थित जवाहर लाल की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। धरने में रामजी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला जारी है। अलीगढ़ में अब तक काफी संख्या में लोगों की मौत जहरीली शराब के सेवन से हो चुकी है। शराब माफिया के हौसले बुलंद है। कांग्रेसजनों ने मांग किया कि शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी तरह पीड़ित परिवार वालों को न्याय दिलाया जाए। धरना में आनंद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, तारिक अब्बास, नेहाल अख्तर बाबू, अनवर सादात, संगीता सिंह, उषा यादव रहे। कांग्रेस सेवादल पूर्वी जोन के मुख्य संगठक सतीश बिंद के नेतृत्व में कठौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। बाद में डॉ. आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना भी दिया। धरना देने वालों में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाहिद तौसीफ, परमहंस सिंह राजपूत, राधेश्याम यदुवंशी, अब्दुल गनी, रमेश बिंद, बृजमोहन जायसवाल, अनूप पांडेय, मजनू राम, शंकर बिन्द, तूफानी सिंह, पुनवासी बिंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed