फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest against outsourcing in railways

रेलवे में आउट सोर्सिंग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 17 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
protest against outsourcing in railways
पीडीडीयू नगर। प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में आउट सोर्सिंग बंद कराने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग के समर्थन में ईसीआरकेयू के बैनरतले कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कारखाना प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि कारखाना में आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के कार्यों को जो कार्य रेल कर्मचारी करते थे, उसे छीन कर आउटसोर्सिंग किया जा रहा है। इस पर अविलंब रोक लगाई जाए। कहा कि एक तरफ कर्मचारियों की कमी दिखा कर रेल कार्यों को आउटसोर्सिंग किया जा रहा है, दूसरी तरफ कर्मचारियों से कार्यालयों और अधिकारियों के आवास पर काम कराए जा रहे हैं। कहा कि फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट का कार्य कई माह से बंद कर दिया गया है। लगातार मांग के बाद भी इसे चालू नहीं किया जा रहा है। प्लांट डिपो कालोनी के आवासों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। कहा कि मांगों को पूरा नही किया गया तो यूनियन आंदोलन करेगी। इस मौके पर यूनियन के शाखा मंत्री सुल्तान अहमद, एके उपाध्याय, रामजी यादव, केदारनाथ, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह, बीबी सिंह, बृजमोहन लाल, अरविंद कुमार, रमेश कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर प्रताप सिंह, संजय कुमार शर्मा, जीत बहादुर थापा, करमजीत प्रसाद , महेश कुमार, इमरान खान, मुकेश पासवान रहे। अध्यक्षता एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed