{"_id":"69af275cb5d493ccee0757b7","slug":"prostitution-racket-busted-near-majhwar-railway-station-two-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1013-145207-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मझवार रेलवे स्टेशन के पास देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मझवार रेलवे स्टेशन के पास देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
-आरोपियों में एक महिला और पुरुष गिरफ्तार
पीडीडीयू नगर। चंदौली कोतवाली पुलिस ने रविवार देर शाम मझवार रेलवे स्टेशन के समीप घर में छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष है। पुलिस को मौके से कई दवाइयों समेत काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला है।
चंदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि मझवार स्टेशन से आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर एक अस्पताल के पास स्थित मकान में देह व्यापार चल रहा है। संयुक्त टीम गठित करने के बाद कोतवाली प्रभारी ने दबिश दी। मकान की तलाशी लेने पर एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को मौके से उत्तेजित करने वाली दवाओं के साथ 1680 पैकेट्स बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रजत जायसवाल उर्फ मोनू निवासी वार्ड नं. 8 किदवई नगर चंदौली के रूप में हुई। चंदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने बताया कि स्वयं और अन्य महिलाओं से देह व्यापार कराती थी। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।