फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Procession in protest against privatization

निजीकरण के विरोध में जुलूस निकाला

Tue, 29 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Procession in protest against privatization
निजीकरण के विरोध में चंदासी विद्युत उपकेंद्र से मशाल जुलूस निकालते बिजलीकर्मी - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देश में सरकारी संस्थानों के निजीकरण और किसान अध्यादेश के विरोध में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। बाद में पंडित दीनदयाल नगर तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इसके पूर्व सरदार सेना के कार्यकर्ता दुलहीपुर के महमूदपुर स्थित सरदार पटेल उद्यान में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने नये कृषि नीति को किसानों के लिए खतरनाक बताया। सरदार सेना के मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों के साथ काला अध्यादेश लाकर उत्पीड़न करने का काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार सरकारी उपक्रमों को देश के चंद उद्योगपतियों व पूंजीपतियों के हाथों बेच रही है। चुनाव के दौरान प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने एक तरफ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया वही कोरोना की आड़ में नया कृषि कानून ला कर किसानों को पंगु बना रही है। आनंद पटेल ने कहा की भाजपा ने अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाकर गरीबों किसानों मजदूरों महिलाओं व समाज के अन्य वर्गों को ठगा है। दयाराम पटेल ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और पीडीडीयू नगर तहसील पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। जुलूस और पत्रक सौँपने वालों में मनोज पटेल ,संजीव पटेल ,संदीप पटेल, बृजेश पटेल ,अनिल शर्मा, अनिल पटेल ,नंद गोपाल सिंह पटेल, रोहित पटेल ,गोविंद पटेल ,शाहिद तौसीफ, शिवाजी पटेल ,फूलचंद मौर्य रहे। संचालन नंद गोपाल सिंह पटेल ने और धन्यवाद ज्ञापन शिवाजी पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed