फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Procession-e-Mohammadi taken out on the eve of Barawafat

Chandauli News: बारावफात की पूर्व संध्या पर निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Thu, 28 Sep 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Procession-e-Mohammadi taken out on the eve of Barawafat
पीडीडीयू नगर। बारावाफात ( ईद मिलादुन्नबी) की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम पीडीडीयू नगर में जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए। शाहकुटी स्थित मदरसा से शुरू हुआ जुलूस पूरे नगर का भ्रमण कर मदरसे पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जुलूस की शुरुआत देर शाम शाहकुटी स्थित मदरसा से हुआ। जुलूस में नात पढ़ते हुए लोग चल रहे थे। जुलूस हनुमानपुर मुस्लिम महाल, कालीमहाल, मिनार मजिस्द, कसाब महाल चौराहा से होते हुए मदरसा पर जाकर दुआख्वानी के बाद समाप्त हुआ। यहां मदरसा के प्रबंधक मौलाना अंसारूल हक ने बताया कि यह मोहम्मद साहब के आमद का दिन है। इसीलिए सुन्नी जमात के मुसलमानों ने यह जुलूस निकाला है। इस दौरान सूफी शमशुल हक, हाफिज सेराज, मोहम्मद मुख्तार अहमद, हाफिज जियाउद्दीन, अयानुद्दीन, फहीमुद्दीन, सरफराज आलम, तनवीर आलम, समीर अहमद, शमसूल बारी, शाह कदरी आलम, कयामुद्दीन शेख, नेहाल अख्तर बाबू, शकील अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed