फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Priyanshu Pandey of Chandauli wins bronze medal in under 17 national wrestling competition

Under-17: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में चंदौली के प्रियांशु ने जीता ब्रांज मेडल, परिजनों में खुशी की लहर

Thu, 29 Dec 2022 11:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-17 में चंदौली के प्रियांशु पांडेय ने गुरुवार को ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। 45 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशु पांडेय ने यूपी का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन
Priyanshu Pandey of Chandauli wins bronze medal in under 17 national wrestling competition
युवा पहलवान प्रियांशु पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-17 में चंदौली के प्रियांशु पांडेय ने गुरुवार को ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। 45 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशु पांडेय ने यूपी का प्रतिनिधित्व किया। ग्रीको रोमन फ्री स्टाइल कुश्ती में प्रियांशु ने यह मेडल जीता है। प्रियांशु के इस प्रदर्शन से परिजनों में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ की ओर से रोहतक में खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। अलीनगर वार्ड नंबर 16 निवासी विनोद कुमार पांडेय के पुत्र प्रियांशु पांडेय इस समय सैफई हॉस्टल में कोच कमलेश यादव की देखरेख में कुश्ती का दांवपेंच सीख रहा है।

विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड

इसके पूर्व 16 सितंबर को अयोध्या के नंदिनी नगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चंदौली का मान बढ़ाते हुए प्रियांशु ने गोल्ड मेडल जीता था। नेशनल में ब्रांज मेडल जीतने पर गया सेठ अखाड़ा के संरक्षक अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनोहर सिंह यादव, चंदन सिंह यादव, जमुना सिंह यादव, हरिहर यादव, दिनेश पांडेय, सकलैन हैदर, गोपाल यादव, इमरान पहलवान, रामजी चौरसिया आदि ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed