फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prince was born in a manger

चरनी में जन्मा राजकुमार

Sun, 25 Dec 2016 02:04 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 25 Dec 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
आधी रात को गिरजाघरों के घंटे बज उठे। इसी के साथ प्रभु यीशु मसीह ने जन्म लिया तो ईसाई समुदाय खुशी से झूम उठा। आधी रात को मीसा पूजन हुआ। बाद में समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इसके साथ ही रातभर लोग आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते रहे। दुल्हन की तरह सजे कैथोलिक चर्च में यीशु के जन्म के गीत गाए गए। गिरजाघर में सजी यीशु मसीह के जन्म की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।  
विज्ञापन

नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित कैथोलिक चर्च में शनिवार को दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पूरे चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया। रात दस बजे से 12 बजे तक मीसा पूजन किया गया। रात 12 बजते ही लोगों ने एक दूसरे को प्रभु येसु के जन्म की बधाइयां दी और कैरोल गीत गाए। फादर विपिन सीजे ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे से विशेष प्रार्थना की जाएगी। रविवार को क्रिसमस के मौके पर मेला लगेगा। शनिवार को इसकी तैयारियां होती रही। यहां भव्य चरनी की झांकी सजायी गई है।
विज्ञापन


फादर विपिन सीजे ने कहा कि क्रिसमस संसार के लिए ईश्वर के असीम प्रेम का संदेश देता है। प्रभु येशु ने पाप के अंत के लिए सूली पर चढ़ गए।  चंदौली के मुख्यालय स्थित श्री परमहंस स्वामी कान्वेंट स्कूल में शनिवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों द्वारा झांकी का आयोजन किया गया। कुछ बच्चों ने सेंटा क्लाज का रूप धारण कर साथी छात्रों में टाफियां व उपहार वितरित किया गया।चकिया के डालिम्स सनबीम चकिया में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर क्रिसमस-डे का आयोजन किया गया। इस दौरान सांता क्लाज ने बच्चो में टाफियां बांटकर क्रिसमस की बधाई दी।मुगलसराय के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का पर्व धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांता क्लाज के वेश मे लोगों को लुभाया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य बिंदू प्रकाश सिंह ने की। जैपुरिया स्कूल्स बनारस में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों को प्रभु येसु के जीवन चरित्र से परिचित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत निदेशक मनोज बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। शहाबगंज। प्रतिनिधि के अनुसार, सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के पूर्व संध्या में खेल  प्रतियोगितएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed