फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prince in 50 meters race and Abhishek won in hundred meters

50 मीटर दौड़ में प्रिंस और सौ मीटर में अभिषेक ने मारी बाजी

Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prince in 50 meters race and Abhishek won in hundred meters
क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को कम्हरिया न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई।जिसमें न्याय पंचायत के 10 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ बरहनी कन्हैया लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के प्राथमिक विद्यालय स्तर के बालक वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में कम्हरिया के प्रिंस यादव प्रथम और कंदवा के सतीश द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया की महिमा ने प्रथम और सरिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया ।बालक वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कोरमी अभिषेक ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय बकौड़ी के कृष्णानन्द ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया की महिमा ने प्रथम और पई की लक्ष्मी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में पई की लक्ष्मी ने प्रथम और सुभी कम्हरिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।वहीं बालक वर्ग में अभिषेक कोरमी ने प्रथम और कृष्णानन्द बकौड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया।उच्च प्राथमिक के 100 मीटर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बकौड़ी के इंद्रजीत ने प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया के राहुल ने दूसरा स्थान हासिल किया।इससे पहले मुख्य अतिथि बीईओ बरहनी,प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह व रमेश राय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान डॉ जयकुमार सिंह,रविन्द्र सिंह,अजय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed