फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   primary school

बीएसए ने बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर जड़ा ताला

Mon, 08 Jul 2019 10:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
primary school
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

बिना मान्यता लिए प्राथमिक व उच्च विद्यालयों का संचालन करने वाली संस्थाओं पर शिक्षा विभाग की नजर टेढ़ी हो गई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह व बरहनी के खंड शिक्षाधिकारी राकेश सिंह ने शनिवार को सोगाई गांव में बिना मान्यता के चलाए जा रहे एक स्कूल पर ताला जड़वादिया। साथ ही विद्यालय फिर से खुला पाए जाने पर संचालक से भारी जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी। साथ ही बरहनी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सोगाई व प्राथमिक और उच्च विद्यालय बगही का औचक निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बीएसए व बीईओ अचानक प्राथमिक विद्यालय सोगाई, बगहीं व उच्च प्राथमिक विद्यालय बगही जा धमके। इस दौरान सभी विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित मिले लेकिन नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम मिली। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय सोगाई में 135 के सापेक्ष 89 बच्चे तो वहीं प्राथमिक विद्यालय बगही में 129 के सापेक्ष 90 व उच्च प्राथमिक विद्यालय बगही में 185 के सापेक्ष 90 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को गांव में अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान एबीआरसी रामजी प्रसाद, राम अवध, सुदर्शन कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed