{"_id":"64306f63a8cf9f2bf50b1494","slug":"prepare-for-elections-work-with-team-spirit-dm-chandauli-news-c-20-1-143643-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चुनाव की तैयारी करें पूर्ण,टीम भावना से करें काम-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चुनाव की तैयारी करें पूर्ण,टीम भावना से करें काम-डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य एवं पोलिंग पार्टियों के लिए आवश्यकतानुसार भारी एवं हल्के वाहनों का प्रबंध किया जाए। मतदान एवं मतगणना के लिए लेखन सामग्री, निर्वाचन सामग्री, बैलेट बाक्स आदि की तैयारी रहे। मतपत्रों के मुद्रण, निर्धारित प्रपत्रों की छपाई, मतदान कर्मियो की नियुक्ति, मतदानकर्मियो के प्रशिक्षण आदि की तैयारी पूर्ण रहे।
मतदान केंद्रों पर सफाई, विद्युत, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर के इंतजाम समय से सुनिश्चित कर लें।मतदान केंद्रों पर ही पोलिंग पार्टियों के लिए नाश्ते एवं खाने का भी प्रबंध रहे।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्र उपस्थित रहे।