{"_id":"6a70f0343aacf06a260964ad","slug":"preparations-underway-to-make-chandauli-a-fisheries-hub-strategy-formulated-for-fish-market-operations-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152462-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंदौली को मत्स्य हब बनाने की तैयारी, फिश मार्केट के संचालन पर बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंदौली को मत्स्य हब बनाने की तैयारी, फिश मार्केट के संचालन पर बनी रणनीति
विज्ञापन
चंदौली को मत्स्य हब बनाने की तैयारी, फिश मार्केट के संचालन पर बनी रणनीति
चंदौली। उत्तर प्रदेश की महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के. (आईएएस) ने सोमवार को जनपद में निर्मित आधुनिक स्टेट ऑफ द आर्ट होलसेल फिश मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने मत्स्य पालकों के साथ संवाद कर मंडी के सुचारु संचालन, सुविधाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इस मंडी को पूर्वांचल के प्रमुख मत्स्य हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
संवाद कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील मत्स्य पालकों मदनजीत सिंह, अनिल कुमार निषाद, सूर्यमान, अजय सिंह समेत अन्य किसानों ने मंडी संचालन को लेकर अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को किसानों द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान आयुक्त एवं निदेशक मंडी परिषद ने फिश प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे मत्स्य उत्पादों का बेहतर प्रसंस्करण और विपणन संभव होगा। उन्होंने कहा कि चंदौली की इस आधुनिक फिश मार्केट को क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़े मत्स्य व्यापार केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि चंदौली के साथ-साथ गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर और वाराणसी जैसे आसपास के जनपदों के मत्स्य पालकों को भी इस मंडी से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा और मंडी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मंडी के प्रभावी संचालन के लिए शीघ्र स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एसओपी जारी होते ही दुकानों एवं अन्य सुविधाओं के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर मंडी को जल्द संचालन में लाया जाएगा, जिससे मत्स्य पालकों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने महानिदेशक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी सुझावों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा और मंडी को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।