{"_id":"67992eb4f3c06231be08309e","slug":"prayagraj-maha-kumbh-two-lakh-passengers-reached-pddu-junction-chandauli-news-c-189-1-svns1012-126503-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज महाकुंभ : पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे दो लाख यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज महाकुंभ : पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे दो लाख यात्री
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले स्नानार्थियों की सोमवार की रात से ही पीडीडीयू जंक्शन पर भीड़ उमड़ने लगी। मंगलवार को पूरे दिन स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ रही। यात्रियों को ट्रेनों के जनरल, स्लीपर व एसी कोच में पैर रखने तक के लिए जगह नहीं मिल रही थी। ट्रेनों में स्लीपर व एसी कोच में यात्रियों की काफी भीड़ दिखी। यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में सवार कराने में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को पसीने छूट गए। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी आदित्य लांग्हे सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और खुद मोर्चा संभाला।
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाकर तैयारियां की गई थीं। इस बीच जंक्शन पर ज्यादा भीड़ बढ़ गई। विभिन्न इलाकों से प्रयागराज जाने के लिए यात्री सोमवार को रात से ही पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने लगे। स्थिति यह हो गई कि ठहराव स्थल भी भर गया। इस बीच स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक कुमार यादव, अक्षय कुमार टीम के साथ व्यवस्था में जुटे रहे। उधर, अत्यधिक भीड़ बढ़ने की सूचना पर मंगलवार को दोपहर में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी आदित्य लांग्हे भी व्यवस्था का जायजा लेने जंक्शन पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात कर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज ने उन्हें व्यवस्था से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेल प्रशासन का स्थानीय प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। पीडीडीयू मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज का कहना है कि मौनी अमावस्या पर बिहार, बंगाल, ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों से लोग प्रयागराज जा रहे हैं। स्पेशल ट्रेनों से उन्हें भेजा जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए लोकल पुलिस के साथ खुफिया विभाग की टीमें भी लगाई गई हैं।
उधर, मौनी अमावस्या पर यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रयागराज और चुनार से नजर रखी जा रही है। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्नानार्थियों की होने वाली ज्यादा भीड़ को देखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने कुछ स्टेशनों पर निगाह रखने की योजना तैयार की थी। इसी के मद्देनजर आरपीएफ व वाणिज्य विभाग की टीमें प्रयागराज, चुनार, गया और पटना में तैनात की गई हैं। टीम का काम पीडीडीयू जंक्शन की ओर जा रही ट्रेनों में भीड़ की स्थिति को देखना है। प्रयागराज से खुलने वाली ट्रेनों में भीड़ की सूचना विभागीय टीम पीडीडीयू जंक्शन पर देती है। यही सूचना चुनार की टीम दे रही है। इसके आधार पर पीडीडीयू जंक्शन पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी तैयारी करते हैं। कमोवेश ऐसी ही स्थिति पटना और गया से आने वाली ट्रेनों में भी है। आपसी समन्वय से भीड़ नियंत्रित की जा रही है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने बताया कि मकर संक्रांति पर भी भीड़ पर नियंत्रण के लिए यही रणनीति तैयार की गई थी। महाकुंभ में सभी अमृत स्नान पर इसी रणनीति के तहत भीड़ नियंत्रित की जा रही है।