{"_id":"69c83ef6b2190d8e4f082c7d","slug":"pranjal-yadav-came-first-in-the-marathon-priyansh-yadav-secured-the-second-position-chandauli-news-c-189-1-svns1010-146255-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मैराथन में प्रांजल यादव ने प्रथम, प्रियांश यादव ने हासिल किया द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मैराथन में प्रांजल यादव ने प्रथम, प्रियांश यादव ने हासिल किया द्वितीय स्थान
विज्ञापन
हिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत जनपद में रन फॉर एंपावरमेंट मैराथन का आयोजन शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन को चकिया तिराहा से एएसपी स्नेहा तिवारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन में जनपद के विभिन्न थानों की महिला और पुरुष आरक्षियों के साथ ज्योति कान्वेंट स्कूल, एसआरबीएस स्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज चकिया की छात्राओं, खिलाड़ियों और एथलीट्स ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया। दौड़ के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों और जागरूकता संबंधी पंफ्लेट भी वितरित किए गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। ज्योति काॅन्वेंट स्कूल के प्रांजल यादव ने प्रथम, प्रियांस यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि हर्ष चौहान (ज्योति काॅन्वेंट स्कूल) और सहाना (राजकीय इंटर कॉलेज) को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा सृष्टि (एसआरबीएस स्कूल) और महिला हेड कॉन्स्टेबल वंदना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्नेहा तिवारी ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता और परिवर्तन का माध्यम है।
छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सुरक्षा सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। इस आयोजन में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल पांडेय, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव, यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष शहाबगंज प्रियंका सिंह, महिला थाना प्रभारी पूजा कौर उपस्थित रहे।