फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pradhan Sangha provided help in CM Care Fund

प्रधान संघ ने सीएम केयर फंड में दी आर्थिक सहायता

Mon, 20 Apr 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Sangha provided help in CM Care Fund
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। सरकार को इस युद्ध में फंड की कमी न हो इसके लिए सभी अपनी तरफ से योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सकलडीहा प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानों ने सीएम केयर फंड में आर्थिक मदद की। वहीं बरहनी ब्लाक के प्रधानों ने आर्थिक सहायता राशि दी है।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सकलडीहा प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में 65 गांव के प्रधानों ने अपर जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र पांडेय और एडीओ पंचायत जितेन्द्र श्रीवास्तव को 2.53 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के लिए सौंपा। यही नहीं बचे हुए 39 गांवों से आर्थिक सहायता जल्द ही मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मिश्रा, महेन्द्र राजभर, ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद गौतम, जितेन्द्र यादव, संजय यादव, विनोद सेठ, अरूण सिंह, सुरेन्द्र यादव, रामचंद्र, जेई जगदीश प्रसाद रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड मे बरहनी विकास खंड के तेंदुहान (दुधारी ) गांव के प्रधान सदानंद मौर्य ने 7000 रुपये का चेक और छतेम ग्राम पंचायत के प्रधानपति दिनेश कुमार जायसवाल ने 3500 रुपये का चेक एडीओ पंचायत प्रेमचंद को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed