फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   pradarshan

मुकदमा दज कराने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Jul 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत गोपालपुर के प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में गांव के लोगों ने सोमवार को अलीनगर स्थित सीओ सदर कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधान पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत के हमीदपुर गांव निवासिनी एक यूवती को भगाने के आरोप में 4 मई को दरियापुर निवासी शिव चौहान व गोपालपुर के प्रधान हरिद्वार पटेल के भाई जितेंद्र पटेल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत परिजनों ने कराया। दो दिन पहले पूर्व ग्राम प्रधान हरिद्वार पटेल के खिलाफ भी धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, बड़ी संख्या में सीओ कार्यालय अलीनगर पहुंचकर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। चेताया कि फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान पर मुकदमा लादकर फसाया जा रहा है। बाद में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय को पत्र भी ग्रामीणों ने सौपा। प्रदर्शन करने वालों में शकीला बेगम, नसरुद्दीन बानो, बदरु निशा, इस्लाम खान, जानकी गुप्ता ,शाहिदा बीबी,सायना, रुखसाना परवीन, शमसुनिशा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed