{"_id":"5ebad5648ebc3e902828a374","slug":"ppe-kit-assigned-to-physicians-chandauli-news-vns524598398","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों को सौंपा गया पीपीई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों को सौंपा गया पीपीई किट
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा की चिंता करते हुए चंदौली सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय पीपीई किट,थर्मल स्कैनर,सेनेटाइजर,फेसशील्ड उपलब्ध करा रहें हैं। मंगलवार को भजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह ने नगर के चिकित्सकों का सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए।
टीम के साथ जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह ने नगर के डॉ. सुमन सिंह, डॉ. विनोद बिंद, डॉ सी.सोम, डॉ केएन सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ. निशांत, डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. विजय उपाध्याय सहित अन्य सम्मानित चिकित्सकों को पीपीई किट,थर्मल स्कैनर,सेनेटाइजर,फेसशील्ड उनके अस्पताल में जाकर वितरित किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि यह किट डब्ल्यूएचओ के मानक को पूरा करता है । इसमें बॉडी कवर के साथ हाथों के दस्ताने, सिर को ढकने की टोपी, आंखों की सुरक्षा के लिए गॉगल और शू कवर भी है। साथ में थ्री लेयर का मास्क भी शामिल है। बताया जाता है कि यह मेडिकल स्टाफ को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखता है। भविष्य में आवश्यकतानुसार और भी किट उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अखिल पोद्दार, आलोक वरुण,अनिल सिंह रहे।