फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power should be given to the city roster

नगर को रोस्टर से बिजली दी जाए 

Sat, 23 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
 पूर्व सांसद रामकिशुन बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशांत से मिले। इस दौरान पूर्व सांसद ने डीएम के समक्ष जनपद में बदहाल बिजली व्यवस्था की समस्या बताई। साथ ही रोस्टर के हिसाब से बिजली देने पर चर्चा की। पूर्व सांसद की शिकायतों पर डीएम कुमार प्रशांत ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामकुमार को तत्काल कलेक्ट्रेट बुलाकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत दी। 
विज्ञापन

  इस अवसर पर रामकिशुन ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना जनप्रिनिधि और अधिकारी दोनों का काम है। इसके लिए हम सभी को कार्य करने की जरूरत है। प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि जनपदवासियों को 20 घंटे बिजली आपूर्ति का लाभ मिले। वहीं ग्रामीणों इलाकों को 14 घंटे बिजली देने की योजना को अमल में लाने की कवायदें चल रही है। वहीं जनपद में विद्युत विभाग की लापरवाही से बिजली व्यवस्था बेपटरी होती दिख रही है। जनता बिजली के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है और अधिकारी मस्त हैं। कहा कि बिजली आपूर्ति का शासन द्वारा तय रोस्टर के मुताबिक अधिक से अधिक बिजली दी जाए। जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने में विलंब हो रहा है। यह समस्या खासकर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं से पैसे लेकर ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं संग दुर्व्यवहार कर रहे हैं, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। इनमें तत्काल सुधार किया जाना आवश्यक है। कहा कि जनता के साथ किसी भी प्रकार का अमर्यादित रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली विभाग अपने   कार्य प्रणाली में सुधार लाए, अन्यथा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed