फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Potholes have formed at many places on the Tajpur-Rupet road

Chandauli News: ताजपुर-रूपेठा मार्ग पर कई जगह बन गए हैं गड्ढे

Mon, 08 Sep 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Potholes have formed at many places on the Tajpur-Rupet road
सकलडीहा। स्थानीय रजवाहा से होकर ताजपुर-रूपेठा जाने वाले मार्ग पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है। वहीं सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ग्रामीणों के रजवाहा में गिरने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग की है।
विज्ञापन


सकलडीहा रजवाहा से होकर ग्रामीण दुर्गापुर, ताजपुर, सरेहुआ, रूपेठा होते हुए ग्रामीण कैली मार्ग से होकर पड़ाव और पीडीडीयू नगर आते-जाते हैं। कई साल से मार्ग की मरम्मत नहीं होने से सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। बरसात होने पर सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। इस रोड से छात्र, ग्रामीण व किसान साइकिल और वाहन से व पैदल आते-जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की चौड़ाई कम होने व बगल से गुजरे रजवाहा का तटबंध कमजोर होने से गिरने का भय बना रहता है। ताजपुर परिषदीय स्कूल के पास रजवाहा का तटबंध सड़क के बराबर हो गया है। इससे रजवाहा में तेज रफ्तार से पानी आने पर सड़क पर बहने लगता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हें। ताजपुर गांव के समाजसेवी अजीत पाठक, सूरज सिंह, पोप सिंह, राजेश चौहान, अमित सैनी, अरविंद सैनी, शमशेर सिंह आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की मरम्मत और चौड़ाई बड़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed