फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Population of hundred villages distressed due to power cut day and night

Chandauli News: दिन-रात बिजली कटौती से सौ गांवों की आबादी बिलबिलाई

Sat, 08 Jun 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Population of hundred villages distressed due to power cut day and night
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। भीषण गर्मी में दिन-रात बिजली कटौती से उपकेंद्र से जुड़े सौ गांवों की आबादी बिलबिलाती रही। बुधवार की रात केबल बाक्स जलने से तीन घंटे बिजली गुल रहने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक मरम्मत कार्य के नाम पर कटौती की गई। इसके बाद रात में धमिना गांव के पास मेन लाइन का तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट तलाशने और मरम्मत करने में करीब साढ़े चार घंटे लग गए। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से पिछले कई दिनों से अंधाधुंध कटौती की जा रही है। बुधवार की रात 9 बजे इनकमिंग फीडर का केबल बाक्स जलने से 100 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। करीब तीन घंटे बाद रात 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई थी। अगले दिन बृहस्पतिवार को तार और खंभों की मरम्मत की वजह से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। आधे घंटे तक बिजली रही कि साढ़े छह बजे धमिना गांव के पास मेन लाइन का तार टूट गया और फिर से सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने उपकेंद्र के नंबर पर फोन करना शुरू कर दिया। विद्युत निगम के कर्मचारियों को फॉल्ट तलाशने और तार जोड़ने में साढ़े चार घंटे लग गए। करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी में दिन-रात बिजली कटौती के कारण पेयजल समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed