फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Poonam in Digghi and Sushila became the head in Amritpur

Chandauli News: डिग्घी में पूनम तो अमृतपुर में सुशीला बनीं प्रधान

Fri, 08 Sep 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Poonam in Digghi and Sushila became the head in Amritpur
कंदवा /नौगढ़। प्रधान की मौत के बाद रिक्त पड़े बरहनी के डिग्घी और नौगढ़ के अमृतपुर में प्रधानपद के उपचुनाव में क्रमश: पूनम और सुशीला ने जीत हासिल कर लीं। विजेता प्रधानों को रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाणपत्र सौंपा। वहीं विजेता बनने की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

बरहनी ब्लाक के डिग्घी गांव में पूनम ने लक्ष्मीना को 94 मतों से हरा कर प्रधानी जीत ली। वहीं नौगढ़ के अमृतपुर गांव में सुशीला ने विपक्षी रणजीत चौहान को 109 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


बरहनी विकास खंड कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे डिग्घी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के लिए हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गणना शुरू हुई। सवा दो घंटे की गणना के बाद पूनम को विजेता घोषित किया गया। पूनम को छह सौ मत मिले थे। वहीं विपक्षी लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मीना को 506 मत मिले जबकि अकाली को चार सौ मतों से संतोष करना पड़ा। 32 मत निरस्त घोषित किया गया। डिग्घी ग्राम प्रधान पद के लिए बुधवार को उपचुनाव हुआ था। इसमें कुल 1538 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अनुसूचित महिला के आरक्षित सीट के लिए हुए चुनाव में तीन महिला प्रत्याशी अकाली , पूनम व लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मीना चुनावी मैदान में थीं। आरओ नागेन्द्र कुमार ने पूनम को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने पूनम को फूल मालाओं से लाद दिया।जीत से गदगद पूनम ने गांव की जनता का आभार व्यक्त करते हुए गांव के विकास का वादा दिया। इसी तरह नौगढ़ ब्लाक के अमृतपुर गांव में हुए उपचुनाव के मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक कार्यालय पर हुई। इसमें सुशीला ने 750 मत प्राप्त कर विपक्षी रणजीत चौहान को पराजित किया। रणजीत चौहान को 641 मत मिले। गांव के प्रधान चंद्रशेखर यादव की मौत के बाद रिक्त सीट पर उपचुनाव हुए। विजेता सुशीला को एसडीएम आलोक कुमार और रिटर्निंग ऑफिसर मनीष सिंह ने प्रमाणपत्र दिया। सुशीला की जीत पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत उर्फ सुड्डू सिंह ने विजेता प्रधान व उनके समर्थकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed