{"_id":"6abc19f80a6ac3de1e06db8b","slug":"block-pramukhs-son-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-fir-registered-against-the-driver-chandauli-news-c-189-1-svns1012-155396-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वाहन की टक्कर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की मौत, चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वाहन की टक्कर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की मौत, चालक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
अजीत सिंह, फाइलफोटो
- फोटो : 1
धीना। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के पास सोमवार की रात वाहन के धक्के से बाइक सवार बरहनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदकिशोर सिंह दीवान के छोटे बेटे अजीत सिंह (30) की मौत हो गई। अजीत बाइक से कपसियां से अपने गांव इमिलियां लौट रहे थे। हादसे में मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
इमिलिया गांव निवासी और बरहनी के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नंद किशोर सिंह दीवान के छोटे अजीत सिंह गांव में परिवार के साथ रहकर खेती करते थे। उनके बड़े भाई सुजीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद जम्मू में रहते हैं।
सोमवार की रात अजीत बाइक से कपसिया गांव से घर लौट रहे थे। बरडीहा गांव से पहले किसी वाहन ने उनकी बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे अजीत सिंह सड़क पर गिरकर बेसुध हो गए। मौके पर जुटे राहगीरों की सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद अजीत का शव घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ उमड़ पडी। इस संबंध में धीना थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।