फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight kilograms of polythene seized; a fine of 4,000 collected.

Chandauli News: आठ किलो पॉलिथीन जब्त, चार हजार जुर्माना वसूला

Wed, 30 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Eight kilograms of polythene seized; a fine of 4,000 collected.
पीडीडीयू नगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका पीडीडीयू नगर की टीम ने मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ वृहद अभियान चलाया। नगर के प्रमुख बाजारों में टीम ने दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही आठ किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पालिका कर्मचारियों ने दुकानदारों और आम लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्हें प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने और इसके स्थान पर कपड़े या अन्य वैकल्पिक थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर आगे भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया। टीम ने बाजारों में दुकानदारों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी और प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर उसे जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में कर निर्धारण अधिकारी नीरज, कर अधीक्षक उमेश कुमार आनंद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शत्रुजंय कुमार, राजस्व निरीक्षक मुमताज अहमद और लाल बहादुर सरोज सहित पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed