फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police recovered a missing truck carrying solar plates in 72 hours

72 घंटे में पुलिस सोलर प्लेट लदे गायब ट्रक को बरामद किया

Thu, 05 Nov 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police recovered a missing truck carrying solar plates in 72 hours
मोहनिया। कुदरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के बाहर गायब हुए सोलर पैनल लगे ट्रक को पुलिस ने 72 घंटों के भीतर बरामद कर लिया। ट्रक गायब करने के आरोप में पुलिस ने ट्रक चालक समेत उसके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में फरार चले अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कुदरा पुलिस ने बताया कि एक नवंबर को ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी नफीस बेग ने सूचना दी कि सोलर प्लेट लदा उसका ट्रक गायब हो गया है। पुलिस ने इस घटना के बाबत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्हें कुछ संदेह नजर आया। पूछताछ में सामने आए लोगों के नाम पर पुलिस ने जांच की तो एक व्यक्ति की लोकेश कोलकाता में मिली। जिसपर पुलिस ने वहां ट्रक की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने कोलकाता के चांदी तल्ला थाना क्षेत्र के ट्रक चालक के साथ मोहसीन खां को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर सोलर प्लेट समेत ट्रक बरामद किया। इसके बाद ट्रक व सोलर प्लेट समेत मोहसीन को पकड़कर कुदरा ले आई। पुलिस ने बताया कि सोलर प्लेट लदे ट्रक को गायब करने के आरोप में ट्रक चालक नफीस बेग, मोहसीन खां व उवैद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहे बब्लू उर्फ चंद्रशेखर सिंह व शौकत की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार बब्लू बालू लदे को ट्रकों को पास कराने का कार्य करता है।
विज्ञापन

रिपोर्ट - मनीष
बाइट - 1396
संपादन - कमलजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed