{"_id":"683ca568433745e4f70460dd","slug":"police-recovered-30-stolen-mobile-phones-and-arrested-four-people-chandauli-news-c-189-1-svns1012-131838-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस ने बरामद किए चोरी के 30 मोबाइल फोन, चार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस ने बरामद किए चोरी के 30 मोबाइल फोन, चार को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली और जलीलपुर पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने बहादुरपुर स्थित एक सुनसान स्थान पर छापा की कार्रवाई कर चोरी के मोबाइल के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार की लिया। इस दौरान पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से चोरी के 30 मोबाइल और 76 सौ रुपए नगदी बरामद किए। पकड़े आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर रविवार को पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर राजीव सिसौदिया ने बताया कि मोबाइल चोरी की घटनाओं को रोकने लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है। शनिवार की देर रात सूचना मिली कि बहादुरपुर स्थित एक स्कूल के आगे सुनसान क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा चोरी के मोबाइल का बंटवारा किया जा रहा है । मौके पर पुलिस टीम ने छापा की कार्रवाई की । इस दौरान चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया।
सीओ ने बताया कि सूरज यादव निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर जनपद वाराणसी के पास से 7 मोबाइल और 100 रुपये बरामद हुए। वहीं साहिल निवासी पैगंबरपुर पंचकोसी थाना सारनाथ वाराणसी के पास से 7 एंड्रायड मोबाइल और 300 रुपये नकद और शेखर पटेल निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली के पास से 1 की-पैड और 3 एंड्रायड मोबाइल और 200 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि रात में घरों में घुसकर मोबाइल और पैसा आदि चोरी करते है। रेलवे लाइन पर खड़े होकर ट्रेन में गेट पर बैठकर सफर करने वाले यात्रियों को पानी की बोतल से मारकर उनके मोबाइल फोन गिराकर लेकर भाग जाते हैं। पूछताछ में बताया कि इन लोगों का साथी प्रिंस साहनी भी साथ रहता है। चोरी के कुछ मोबाइल उसके पास भी है। पुलिस के अनुसार पकड़े आगे अभियुक्तों ने कबूल किया कि 30 मई को ग्राम मढ़िया तड़वाबीर बाबा मंदिर के पीछे एक घर से तीन मोबाइल फोन व 10000 रुपये नकद चोरी की थी । अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।