फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police caught vicious thief running away from Gwalior by stealing truck

ग्वालियर से ट्रक चुरा कर भाग रहे शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 17 Jun 2021 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Police caught vicious thief running away from Gwalior by stealing truck
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने एक अंतर प्रांतीय वाहन चोर को चोरी के ट्रक के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे थान ले आई। जहां आवश्यक पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मय एसआई राजकुमार पांडेय अपने सहयोगी दिनेश व बृजेश संग क्षेत्र में बुधवार की देर रात गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति रेवसा गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक की नंबर प्लेट बदल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। जहां कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने बताया कि ट्रक चोरी का है। जो कि उसने 14 जून को मध्यप्रदेश के ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर से चोरी किया था। बताया कि ट्रक को बिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने की फिराक में था। पुलिस को उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल व एक हजार एक सौ रुपए नगद बरामद हुए। पकड़े गये आरोपी की पहचान हरियाणा के भिवानी जिले के झुझन थाना क्षेत्र के चिरया निवासी कृष्ण कुमार के रुप में हुई। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed