फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police caught three planning to rob

लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 23 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police caught three planning to rob
कोतवाली पुलिस ने नई बाजार स्थित दैत्राबीर मंदिर के पास से शनिवार की सुबह लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस के साथ दो चापड़ और मिर्ची स्प्रे बरामद किया । पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी हरिकेश राय शनिवार की सुबह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र के दैत्राबीर मंदिर के समीप कुछ संदिग्ध बैठे हुए है। सूचना के बाद चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर वहां मौजूद तीन लोग भागने लगे। जिसपर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लिये जाने पर पर पुलिस को उनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस के साथ दो चापड़ और मिर्ची स्प्रे बरामद किया । इसके बाद पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में अपराधियों की पहचान बिहार प्रांत के भभुआ कैमूर जनपद के मोकरी गांव निवासी धनजी पासवान, आकाश तिवारी और कृष्णा तिवारी के रूप में हुई। सीओ सकलडीहा शेषमणि पाठक आकाश तिवारी नामक बदमाश का पौरा गांव में ससुराल है। वह वहां अपने तीनों साथियों के साथ रहकर नई बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने रेकी की थी। बताया कि पकड़े गये अपराधियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। इस दौरान टीम में सिपाही संजय सिंह, संदीप, रामनिहाल समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed