फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police caught a young woman sitting in the temple trying to get married

शादी करने के फिराक में मंदिर में बैठे युवक-युवती को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 02 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police caught a young woman sitting in the temple trying to get married
चकिया। अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती को चकिया कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को उस वक्त पकड़ लिया जब दोनों लोग शादी के लिए मां काली परिसर में बैठे थे। युवती के घर से गायब होने के मामले में मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने में मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आने के बाद चकिया पुलिस ने दोनों को जमालपुर पुलिस को सौंप दिया। मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का प्रेम प्रसंग बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गये थे। युवती के पिता ने जमालपुर थाने में तहरीर देकर पुत्री के गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को दोनों लोग कोर्ट में शादी करने की नीयत से चकिया स्थित मां काली मंदिर परिसर में पहुंचे। इसके बाद युवक ने युवती को मंदिर में बैठा दिया और कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के लिए कोर्ट चला गया। युवक- युवती के अलग- अलग धर्म से ताल्लुक रखने की भनक अधिवक्ताओं को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटना की जानकारी होने के बाद एसएसआई राजकुमार शुक्ला फोर्स के मंदिर पहुंचे और युवक-युवती को पकड़ लिया और कोतवाली ले आये। पूछताछ में जानकारी हुई कि युवती के पिता ने मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने में उसके गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जमालपुर पुलिस को दी। युवती की बरामदगी की सूचना पर रात में चकिया पहुंची जमालपुर पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed