फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police case against 138 people including 23 named individuals for blocking highway in chandauli

चंदौली पुलिस का एक्शन: 23 नामजद समेत 138 के खिलाफ एफआईआर, शव रखकर चार घंटे किया था हाईवे जाम

Tue, 06 Oct 2026 05:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 06 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

चंदौली जिले में शव रखकर चार घंटे हाईवे जाम करने के मामले में 23 नामजद समेत 138 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। चार घंटे तक मार्ग जाम होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
Police case against 138 people including 23 named individuals for blocking  highway in chandauli
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी अरुण कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में आलूमिल के पास शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद और करीब 110 से 115 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लोगों ने बिना अनुमति बांस-बल्ली लगाकर पीडीडीयू नगर-चकिया जाने वाले हाईवे की दोनों लेन करीब चार घंटे तक बाधित रखीं। इस दौरान मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंस समेत बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


दरअसल अलीनगर थाने की पुलिस को सोमवार की शाम सूचना मिली कि आलूमिल के पास आयुस अस्पताल के सामने कुछ लोगों ने पुनवासी चौहान का शव रखकर हाईवे जाम कर दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां करीब 130 से 140 लोग मौजूद थे। लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर दोनों लेन बंद कर रखी थीं और नारेबाजी कर रहे थे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और कथित तौर पर नारेबाजी करते हुए उग्र होने लगे। पुलिस ने जाम लगाने वालों से हाईवे बाधित करने की अनुमति अथवा विधिक आदेश की प्रति मांगी, जिसे वे प्रस्तुत नहीं कर सके। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी पीडीडीयू नगर ने भी लोगों को काफी देर तक समझाया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद हाईवे से जाम हटाया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने इस मामले में राहुल चौहान निवासी अमोघपुर, राहुल (पता अज्ञात), जय सिंह और भदई चौहान निवासी अमोघपुर, गुलाब पटेल निवासी वार्ड नंबर तीन आलूमिल, मो. मुस्ताक कुरैशी निवासी परमार कटरा, राजकुमार, बब्लू यादव, कांता पासवान, बंसनारायण चौहान निवासी मवई, अजीत पासवान, विकास, अजय चौहान निवासी काशीपुरा नई बस्ती, वीरेंद्र आर्या निवासी नई बस्ती आलूमिल, संदीप निवासी भदोही, निखिल, गोलू, राहुल पुत्र सिपाही पासवान, सनी पुत्र सिपाही पासवान, आकाश पुत्र मट्टर पासवान, लकी, जानू और विक्की निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर तीन आलूमिल को नामजद किया है। इनके अलावा करीब 110 से 115 अज्ञात महिला-पुरुषों को भी आरोपी बनाया गया है। 

इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने पुनवासी चौहान की मौत के बाद शव रखकर मार्ग जाम किया था। इस मामले में पुलिस ने 23 नामजद और 110 से 115 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed