फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police arrested two accused of kidnapping

Chandauli News: अपहरण के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused of kidnapping
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने सोमवार को सिंघीताली पुल के पास से अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव निवासी श्याम सुंदर ने 17 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बिलारीडीह के पास स्थित एक विद्यालय के पास हाईवे पर स्कार्पियो सवार चार लोगों से उनके भाई गोविंद का झगड़ा हो गया था। इस पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनके भाई को अपहरण कर लिया। इसके बाद मारपीट कर बिहार के दुर्गावती के अकोढ़ी गांव के पास छोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक निवासी अमित सिंह और रामगढ़ निवासी निहाल सिंह सिंघीताली के पर मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि चार लोगों ने युवक से मारपीट की थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed