फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hindi and Indian Railways unite the country: DRM

देश को जोड़ती है हिंदी और भारतीय रेल : डीआरएम

Sun, 20 Sep 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Hindi and Indian Railways unite the country: DRM
पीडीडीयू नगर में आयोजित काव्य गोष्ठी में उप​स्थित लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के राजभाषा विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम राजभाषा सप्ताह के समापन 33 रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रंबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि हिंदी और भारतीय रेल देश को एक कड़ी में जोड़ रही है।
विज्ञापन

यूरोपियन कॉलोनी में बाकले अधिकारी क्लब में आयोजित समारोह में डीआरएम ने कहा कि भारत में अनेक भाषाएं बोली और लिखी जाती हैं। संविधान में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला है। रेडियो, टेलीविजन और सिनेमा जैसे विभिन्न माध्यमों में भी इसका व्यापक प्रयोग होता है। भारतीय रेल जिस प्रकार देश के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ती है, उसी प्रकार हिंदी भी विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच संवाद और मेलजोल बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

उन्होंने राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता 12 कर्मचारियों और हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी कुलदीप ने कहा कि हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित की गईं। इस दौरान महिला कल्याण संगठन की मंडल अध्यक्ष चित्रा सिंह और राजभाषा अधिकारी राजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
हिंदी हिंद की है बिंदिया, सुशोभित है ललाट पर...
पीडीडीयू नगर। राजभाषा सप्ताह के समापन पर शुक्रवार की शाम काव्य गोष्ठी हुई। इसमें रेल कर्मियों ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी। पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने हिंदी हिंद की है बिंदिया, सुशोभित है ललाट पर... सुना कर हिंदी की महत्ता समझाई। काव्य गोष्ठी में मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी सुमित चटर्जी, विनोद कुमार, प्रिंस कुमार, नरेंद्र कुमार ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed