फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police are trying to solve the mystery of murder with the help of mobile

मोबाइल के सहारे हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police are trying to solve the mystery of murder with the help of mobile
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गोइजर गांव में हुई युवक की मौत की गुत्थी पुलिस मोबाइल के जरिए सुलझाने में जुटी हुई है। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल व मैसेज के सहारे इस घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने में जुटी हुई है। वहीं घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

बता दें कि सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गोइजर गांव के जयप्रकाश यादव के दूसरे नंबर के पुत्र अनमोल यादव के घर से गायब होने के एक दिन बाद उसका शव गांव के ही कुएं में उताराया मिला था। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उसे दौरान सपा ने चक्का जाम कर धरना भी दिया था। उसे दौरान पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने घटना की जांच उसमें शामिल लोगों को जल्द पकड़ने का दावा किया था। तीन दिन बाद भी इस में मामले में पुलिस का हाथ पूरी तरह से खाली है जबकि मृतक के मोबाइल के सहारे पुलिस घटना की सच्चाई पता लगाने में जुट हुई है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले की लीपापोती करने में जुट गई है। इस बाबत सीओ सकलडीहा भवनेश चिकारा ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलाझाने के लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है। घटना में शामिल किसी को बख्शा नहीं जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed