{"_id":"67462b06c120d20ef00bcc27","slug":"police-announced-reward-on-four-miscreants-chandauli-news-c-189-1-svns1013-123653-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस ने चार बदमाशों पर किया इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस ने चार बदमाशों पर किया इनाम घोषित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव के समीप पिछले दिनों दो पक्षों में मारपीट के बाद कार का शीशा तोड़ने और लाइसेंसी असलहा लूटने के मामले में बलुआ पुलिस ने क्षेत्र के चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों पर एसपी ने 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है।
डेरवा गांव निवासी अभिषेक सिंह अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से शुक्रवार की रात निमंत्रण से घर लौट रहे थे । गाड़ी पीछा कर रहे छह लोगों ने मरकनिया गांव के समीप ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया । मारपीट के साथ ही अभिषेक की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया । वही पैसा व लाइसेंसी असलहा लूट ले गये थे । अभिषेक ने चार लोगों को पहचान लिया था जो इनके अनुसार इनके चचेरे भाई के मित्र है। मामले के बाद अभिषेक ने बलुआ थाने में तहरीर दी।
बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है। बताया कि सराय गांव के विकास सिंह, रामू गुप्ता, कैथी फुलवरिया के अभय सिंह व सराय के अभिषेक सिंह पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है। सभी आरोपी फरार हैं।