फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Play became the first

नाटक प्रहरी को पहला स्थान

Fri, 08 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 08 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Play became the first
अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से आयोजित मुगलसराय रंग महोत्सव और अखिल
विज्ञापन
भारतीय बहुभाषीय नाटक प्रतियोगिता में तामरकर थियेटर अकादमी राजस्थान की प्रस्तुति प्रहरी को पहला जबकि जय मां सरस्वती आसाम की प्रस्तुति सैंया भय कोतवाल को दूसरा स्थान मिला।

गुरुवार को रंग महोत्सव में अच्छी प्रस्तुति देने वाले टीम को पुरस्कृत किया गया।
रंग महोत्सव में युवा सांस्कृतिक संस्थान नई दिल्ली की टीम द्वारा प्रस्तुत जनता पागल हो गई है को निर्णायकों ने तीसरा स्थान दिया। काशी विद्यापीठ वाराणसी के नाटक नमक हलाल और ज्योति कान्वेंट स्कूल के नाटक मां गंगा को अध्यक्षीय पुरस्कार दिया गया।

महोत्सव के नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला में रंगाश्रम गोरखपुर द्वारा प्रस्तुत मुंशी प्रेमचंद लिखित सवा सेर गेंहू को पहला, पूर्वांचल नाट्य अकादमी की प्रस्तुति दंगा दूसरे और दिल्ली की युवा सांस्कृति संस्था की प्रस्तुति सरकारी सांड़ तीसरे स्थान पर रही।

हास्य की श्रेणी में सैया भये कोतवाल के हास्य अभिनेता अभय राठौड़ को पहला, उमा को मैनावती के उमा को दूसरा स्थान मिला। नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विशाल और अंजली को प्रथम व द्वितीय जबकि आयुष व प्रतिमा कुमारी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान दिया गया।

लोकनृत्य जूनियर वर्ग में आस्था, वैभवी महाराज और रिया ग्रूप को, लोकनृत्य सीनियर वर्ग में माधवी, चंद्रकाल, प्रकंज मल ग्रूप को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष तुलस्यान ने की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जायसवाल, आनंद तोदी, दिनेश शर्मा, डा. उमाशंरण, डा. दीपक गुप्ता आदि ने  कलाकारों को पुरस्कृत किया। 

राजेश गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद, राकेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, हेमंत विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, सोनू, गीतांजलि आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed