फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pipeline bursts; water supply to 25 villages disrupted for five days.

Chandauli News: पाइप लाइन टूटी, पांच दिन से 25 गांवों में जलापूर्ति ठप

Sat, 03 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pipeline bursts; water supply to 25 villages disrupted for five days.
सकलडीहा में पाइप क्षतिग्रस्त होने से हुआ जलभराव। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : udhampur news
सकलडीहा। हाईवे निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई जल निगम की पाइपलाइन पांच दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। इससे सकलडीहा कस्बे समेत तेंदुईपुर, नागेपुर, ईटवा, ताजपुर और बलारपुर सहित 25 गांवों में करीब 10 हजार उपभोक्ताओं के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पाइपलाइन की खराबी के साथ हाईवे निर्माण से लग रहे जाम ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले सकलडीहा सघन तिराहे के पास हाईवे निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद क्षेत्र के कई हिस्सों में नियमित जलापूर्ति प्रभावित हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दूसरे स्रोतों से पानी जुटाना पड़ रहा है। दुकानों और घरों में भी पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पाइप से कहीं दूषित पानी आपूर्ति में शामिल होने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

उधर, हाईवे निर्माण के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव बना रहता है। दिनभर जाम लगने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों में नाराजगी है। लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अवर अभियंता अवधेश कुमार पटेल ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दे दी गई है। संबंधित विभाग के माध्यम से मरम्मत कराकर जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed