{"_id":"6871633690998b74610fecea","slug":"pipe-leakage-at-seven-places-in-the-same-ward-100-households-forced-to-drink-contaminated-water-chandauli-news-c-189-1-svns1013-133573-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक ही वार्ड में सात जगह पाइप लीकेज, 100 घरों में दूषित पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक ही वार्ड में सात जगह पाइप लीकेज, 100 घरों में दूषित पानी पीने को मजबूर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में पेयजल की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है। आये दिन कहीं ना कहीं पाइप लाइन में लिकेज की समस्या आ रही है। नगर के मवई खुर्द भाग-दो में सात जगह पाइप लाइन में चार दिनों से लिकेज है। इसके चलते 100 घरों की में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में अमृत योजना के तहत नई पानी टंकी, नलकूप के निर्माण के अलावा पाइप लाइन विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुरानी हो चुकी पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रही है। पाइप लाइन बदले जाने के चक्कर में उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। नगर के मवई खुर्द भाग-2 में सात जगहों पर पिछले चार दिनों से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। वार्ड में मुख्य मार्ग से दैत्रा बाबा मंदिर से प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले मार्ग पर चार जगहों पर लिकेज है। वहीं दूसरी तरफ वार्ड में ही प्राथमिक विद्यालय से अमोघपुर जाने वाले मार्ग पर तीन जगहों पर पाइप लाइन फटी हुई है। क्षेत्र के अमर, संदीप, अरुण, दीपक, राहुल, रवि, मुन्ना ने कहा कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जहां एक ओर सड़कें खराब हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों का आरोप है कि बारिश के मौसम में परेशानी अधिक बढ़ गई है। दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने की आशंका भी बढ़ गई है।
कोट
पुरानी पाइप लाइन को बदलने जाने का कार्य चल रहा है। कुछ स्थानों पर काम शुरू है। दस से 15 दिन के भीतर पूरी पाइप लाइन ही बदल कर नई कर दी जाएगी।
अनिल कुमार, जेई, जलनिगम नगरीय