फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Peshkar who took bribe in the name of giving land lease was suspended

जमीन का पट्टा देने के नाम पर घूस लेने वाले पेशकार को किया निलंबित

Sun, 03 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Peshkar who took bribe in the name of giving land lease was suspended
पीडीडीयू नगर। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजीव सिंह ने ग्राम सभा की जमीन पट्टा दिलाने के नाम पर महिला से घूस लेने के आरोप में पेशकार रविन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया। नौगढ़ में आयोजित जिलास्तरीय समाधान दिवस में डीएम तेवर में दिखे। शौचालय निर्माण में गोलमाल करने वाले पंचायत सचिवों की गिरफ्तारी नहीं करने पर एसपी अंकुर अग्रवाल से कहा कि देख लिजिए पुलिस की कारस्तानी। इस पर एसपी ने नौगढ़ और चकरघट्टा थानाध्यक्षों पर नाराजगी जताते हुए अरोपी पंचायत सचिव आशीष साहनी व संजीव कुमार को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। यहां 96 प्रार्थना पत्रों में छह का समाधान हुआ। वहीं पूरे जिले के पांचों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में आए 338 प्रार्थना पत्रों में 26 मामलों का समाधान हुआ।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में वृंदावन गांव निवासिनी राजकुमारी ने गांव सभा की जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर एसडीएम के पेशकार पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। इसपर एसडीएम ने पेशकार रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मौके पर डीएफओ दिनेश सिंह,उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता, खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव, बीईओ नागेंद्र सरोज रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 41 प्रार्थना पत्र पड़े। इनमें पांच का समाधान हुआ। इस दौरान तहसीलदार विराग पांडेय, नायब तहसीलदार सुनील सिंह, शैलेंद्र शंकर सिंह, विनोद पांडेय, फहीम अहमद, राकेश सिंह, इंद्रप्रकाश मिश्रा, विनय कुमार, आशीष मौर्य रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जन समस्याओं की भरमार रही। यहां आए कुल 136 प्रार्थना पत्रों में 13 का समधान किया गया। इस मौके पर एसडीएम मनोज पाठक, सीओ अनिरूद्ध सिंह, नायब तहसीलदार रविरंजन कश्यप, बीईओ अवधेश राय, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित द्विवेदी, सीडीपीओ अवधेश सिंह, एसडीओ संजय कुमार रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार एसडीएम ज्वाला प्रसाद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में आए 29 प्रार्थना पत्रों में एक का समाधान किया गया। इस दौरान तहसीलदार विकास धर दुबे, सीडीपीओ राकेश बहादुर, विद्युत अवर अभियंता प्रमोद शर्मा रहे।
विज्ञापन

चंदौली। सदर तहसील सभागार में एडीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 36 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें मात्र एक प्रार्थना पत्र का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। एडीएम ने कार्य में लापरवाही करने वाले सिकंदरपुर के लेखपाल पंकज को निलंबित करने का निर्देश दिया। वहीं लीलापुर निवासी सुषमा ने एडीएम से शिकायत की कि उज्जवला योजना में चार साल से गैस चूल्हे के लिए दौड़ाए जा रहा है। इसपर उन्होंने कार्रवाई करते हुए लाभाथी को तत्काल मौके पर ही चूल्हा उपलब्ध करवाया। इस मौके पर सदर तहसीलदार आलोक कुमार, क् षेत्राधिकारी रामवीर सिंह, नायब तहसीलदार अविनाश सिंह रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed