फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People protested for drainage

जल भराव की समस्या से परेशान लोगों का प्रदर्शन

Fri, 20 Nov 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
People protested for drainage
चंदौली। क्षेत्र के कांटा(जगदीशपुर) गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से नाराज लोगों ने बहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार गुहार लगाने के बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीण आंदोलन को बाध्य है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 20 कड़ी का चकरोड है। लोगों के घरों की पानी निकासी के लिए 50 मीटर पक्की नाली बनाकर छोड़ दी गई है। जबकि शेष नाली कच्ची है। इससे गांव के करीब एक दर्जन घरों का पानी निकल नहीं पाता है। घरों का गंदा पानी गली व सड़क पर बहता रहता है। जिससे परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि लेखपाल और कानूनगो मापी भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस दौरान सदानंद तिवारी, जमुना प्रसाद, दरोगा तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, पारसनाथ तिवारी, नसरुद्दीन, सरवर, साबिर, रमेश, घनश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed