फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People left for shopping

खरीदारी के लिए घरों से निकले लोग

Mon, 04 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
People left for shopping
पीडीडीयू नगर के आर्य समाज मंदिर के पीछे सजी सब्जी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन के तीसरे चरण के लिए भी 17 मई तक अवधि बढ़ा दी गई है। वहीं जनपद मुख्यालय ग्रीन जोन होने के कारण जिला प्रशासन की ओर से थोड़ी छूट मिलने की उम्मीद में लोग सोमवार की सुबह घरों से बाहर निकले, खरीदारी की लेकिन दोपहर बाद दुकानें को बंद होने के कारण पुन: घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी और कहा कि जरूर होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बिना मास्क व गमछा के घरों से बाहर नहीं निकले, ताकि कोरोना जैसे महामारी को रोका जा सके। वहीं ग्रीन जोन में कुछ अन्य वाहनों को भी छूट दिया। चंदौली जनपद ग्रीन जोन होने के कारण थोड़ी छूट मिली है। इससे सोमवार का सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी दिखा।
विज्ञापन

चंदौली। वैश्विक महामारी कोविड-19 से ज्यादा कोरोना के चलते लाकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार को शराब की दुकानें खोलने का निर्देश मिलते ही शौकीनों की लाइन लग गई। पहले लेने की होड़ में शराब के शौकीन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी भूल जा रहे थे। ऐसे में जिला और पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार से शासन की ओर से ग्रीन जोन में छूट दी जा रही है। लाकडाउन के दो चरणों में शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया था। इससे इसके शौकीन परेशान हो गए थे। तीसरे चरण में शराब की दुकानों को शासन की ओर से खोल दिए जाने के बाद वहां इसके शौकीनों की भारी भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed