{"_id":"633c890af4ecd97a9650d57d","slug":"people-gathered-in-pandals-on-mahanavami-chandauli-news-vns67748949","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानवमी पर पंडालों में उमड़ा जनसैलाब, पूरी रात होती रही माता की जय जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानवमी पर पंडालों में उमड़ा जनसैलाब, पूरी रात होती रही माता की जय जयकार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजनोत्सव के आखिरी दिन मंगलवार को महानवमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए जनसैलाब उमड़ा। दोपहर बाद से ही पूजा पंडालों में भीड़ होने लगी। शाम को भीड़ इतनी हो गई कि नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पूजा समितियों के सदस्यों को मशक्कत करनी पड़ी। यही नहीं रास्तों पर भी लोगों की भीड़ से ऐसा लगा मानो हर रास्ता दुर्गा पूजा पंडाल की ओर जाते दिखे।
जिले में 219 स्थानों पर निर्मित दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, प्रथम पूज्य गणेश, कुमार कार्तिकेय के दर्शन पूजन के लिए अंतिम दिन दोपहर से ही भक्त पहुंचने लगे। भक्तों ने माता को पुष्पाजंलि अर्पित की। पूजन अर्चन के बाद भव्य आरती उतारी गई। शाम होते होते पंडालों में अत्यधिक भीड़ हो गई। नगर के सिकटियां दुर्गा बाड़ी, पटेलनगर, रविनगर, नई सट्टी, अफीम कोठी रोड, न्यू महाल, जायसवाल भवन, लाठ नंबर एक और दो, गल्लामंडी, परमार कटरा, आरपीएफ कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट, राममंदिर, गया कॉलोनी, मानस नगर, सेंट्रल कॉलोनी, बिछुआ मंदिर, अमोघपुर, तारनपुर डीजल कॉलोनी सहित अन्य स्थलों पर तैयार पंडालों में तिल रखने की भी जगह नहीं बच्री।
इंडियन इंस्टीट्यूट, मानसनगर, लाठ नंबर एक और दो, चंदासी, पड़ाव, अमोघपुर में मेला लगा। यहां आकाशीय झूला, नाव, ब्रेकिंग डांस, ट्वाय ट्रेन, जिगजैग ट्रेन आदि का आनंद लिया। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में नवमी के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पंडाल में बने मां दुर्गा के दर्शन पूजन किए। क्षेत्र में 17 जगहों पर पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर भक्तों ने माता सिद्धीदात्रि की पूजा अर्चना की। घरों में पुरोहितों को बुलाकर स्थापित कलश के समीप हवन पूजन किया और माता की आरती उतारी। इसके बाद देवी स्वरूप नौ कन्या का पूजन अर्चन कर भोजन कराया और दक्षिणा दी। जिन्होंने कलश स्थापित नहीं किया था, उन्होंने भी हवन पूजन कर व्रत का परायण किया।
देवी मंदिरों पर भी पूजन अर्चन के लिए भीड़ रही। माता के बीजक मंत्र, कवच, अर्गला के मंत्रों से यज्ञ कुंड में आहुति दी। इसके बाद माता की भव्य आरती उतारी। इसके बाद नौ को देवी स्वरूप मान कर पूजा अर्चना की। कन्याओं के साथ एक बालक को भैरो के रूप में पूजा की और और भोजन कराया।
चंदौली। जिला मुख्यालय पर नवरात्रि में नौ दिनों तक माता के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करके माता को विदा किया जाता है। मान्यता है कि कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। देवी भागवत पुराण के अनुसार कन्या पूजन के लिए तीन से नौ वर्ष की कन्याओं को ही आमंत्रित करना चाहिए साथ ही नौ कन्याओं के साथ एक बालक का पूजन कर भोग लगाया जाता है। जिसे बटुक भैरव का रूप माना जाता है।
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में मंगलवार को पूज्य मां श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ जलीलपुर गंगातट पड़ाव में कन्या पूजन, ध्वजा पूजन व भंडारा का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव बाबा श्री अनिलराम ने विधिवत कन्या पूजन किया। इस मौके पर डॉ. पीके सिंह, डॉ. राजेश चौहान, प्रशांत तिवारी, सुनीता चौहान बेबी, विक्रमजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह रहे।संवाद
पीडीडीयू नगर। चहनिया विकासखंड क्षेत्र के सोनबरसा गांव में सार्वजनिक क्षेत्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा सन 1989 से लगातार श्री दुर्गा मां की पूजा किया जाता रहा है। इस वर्ष भी पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल बनवाया गया है। मंगलवार को नवमी के अवसर पर पं. हरि नारायण पांडे के द्वारा हवन पूजन किया गया।
दशहरे के अवसर पर आज मां की भव्य झांकी के साथ बाहर से आए नामचीन कलाकारों द्वारा देवी जागरण का आयोजन होगा। नवमी को हुए हवन पूजन में दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष आनंद सोनकर, उपाध्यक्ष सुरेश निषाद, प्रबंधक रामू यादव, कोषाध्यक्ष गोलू जायसवाल, सरवन प्रजापति, पूर्व सदस्य मैनेजर पांडे, राजमणि पांडे, काजू जायसवाल, सीताराम निषाद, राजीव गुप्ता शामिल रहे। संवाद