फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People arriving for vaccination without registration

बिना पंजीकरण के ही टीकाकरण के लिए पहुंच रहे लोग

Fri, 14 May 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
People arriving for vaccination without registration
कंदवा। कोरोना का टीका लगवाने के लिए अब पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को पहले कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना है। उसके बाद तय तिथि को अस्पताल पहुंचने पर टीका लगाया जाएगा। 10 मई से यह नई व्यवस्था सभी टीकाकरण केंद्रों पर लागू हो गई है। बावजूद इसके लोग बिना पंजीकरण कराए ही टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों को वापस किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण के शुरुआती दौर में पहले ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य था। बाद में टीकाकरण को गति देने के लिए व्यवस्था बदली गई थी। इसके तहत आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के साथ केंद्र पर पहुंचने के बाद तत्काल पंजीकरण कर टीका लगा दिया जाता था। इस नई व्यवस्था से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन बड़ी मात्रा में टीका बर्बाद होने की शिकायत भी बढ़ी है। ऐसे में फिर से अग्रिम पंजीकरण की व्यवस्था को शुरू किया गया है। पीएचसी बरहनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि दस मई से शासन ने टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण के बाद मिलने वाली तिथि पर ही टीका लगाया जाएगा। सभी टीकाकरण केंद्रों पर यह निर्देश भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed