{"_id":"60354b7d8ebc3ee973030c87","slug":"people-are-unaware-of-corona-s-increasing-influence-chandauli-news-vns5763301133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते प्रभाव से बेफिक्र दिख रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते प्रभाव से बेफिक्र दिख रहे लोग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। जिले में भी संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। बावजूद इसके लोगों में इस महामारी को लेकर बेफिक्री बढ़ती जा रही है। न तो किसी के चेहरे पर मास्क है और न ही दो गज की दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर और ट्रेनों में भी भीड़ को देख कर लग ही नहीं रहा है कि कहीं कोरोना जैसी बीमारी भी है।
कोरोना की वजह से 25 मार्च से देश में संपूर्ण लॉकडाउन हो गया। जिले में 13 मई को पहला कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद से जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। वर्तमान में जिले में 4881 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 4804 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कोरोना से 67 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। फरवरी की शुरूआत में तेजी से संक्रमितों की संख्या कम होने लगी। यहां तक कि 13 फरवरी मात्र चार सक्रिय संक्रमित बचे थे लेकिन इसके बाद से फिर से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को दस सक्रिय सदस्य हैं। बावजूद इसके लोग धीरे धीरे लापरवाह होने लगे हैं। शुरुआत में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भी खूब सख्ती की गई। ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। जनरल कोच में भी सेकेंड सिटिंग के तहत रिजर्व कर निर्धारित लोगों को भी यात्रा की इजाजत दी गई। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होता देख अब इसके प्रति लापरवाही दिख रही है। कागज पर तो अभी भी बिना रिजर्वेशन के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है लेकिन दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच की हकीकत कुछ और बयां कर रही है। इसमें ठूंस ठूंस कर यात्री सवार हो रहे हैं। आरपीएफ और जीआरपी लगातार यात्रियों को कोरोना के प्रति यात्रियों को जागरूक कर ही है लेकिन जनरल कोच में एक दूसरे पर सवार लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
भले ही कोरोना का टीका लग रहा है लेकिन कोरोना के प्रति ढिलाई से इसका संक्रमण तेजी से बढ सकता है। देश के विभिन्न राज्यों में फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
डॉ. आरपी सिंह
कोविड़ प्रभारी, रेलवे मंडलीय अस्पताल, पीडीडीयू नगर