फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PDDU Junction will be monitored with 200 CC cameras

Chandauli News: 200 सीसी कैमरों से होगी पीडीडीयू जंक्शन की निगरानी

Tue, 07 Jan 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
PDDU Junction will be monitored with 200 CC cameras
पीडीडीयू नगर। महाकुंभ के दौरान पीडीडीयू जंक्शन पर 200 सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। 125 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है जबकि 75 कैमरे पहले से लगे हुए हैं। इसके अलावा जीआरपी, आरपीएफ के अलावा पीएसी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत 125 और कैमरे लगाए जा रहे हैं। एक हफ्ते कैमरे लग जाएंगे। यही नहीं आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम सीसीटीवी की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

वहीं, जीआरपी, आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की टीम ने जंक्शन और रेलवे यार्ड में चेकिंग अभियान चलाया। सर्कुलेटिंग एरिया में पार्सल गेट सीढ़ियों के सामने से ऑटो रिक्शे हटाए गए। निरीक्षण के दौरान जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, सीएसजी एनके मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महाकुंभ को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ अतिरिक्त दो प्लाटून पीएसी, 25 हेड कांस्टेबल और 125 होम गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed