फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PCA Engineers beat Orchestra Sports

Chandauli News: पीसीए रामनगर ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स को हराया

Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
PCA Engineers beat Orchestra Sports
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। जिले के बलुआ स्थित खेल मैदान पर चल रहे वैष्णो स्पोर्ट्स लीजेंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पीसीए रामनगर ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली को 19 रनों से पराजित किया। इस तरह टीम ने कप पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीए रामनगर की टीम ने 20 ओवरों में 194 रन बनाकर आउट हो गई। रामनगर की ओर से मिथिलेश ने 36 गेंदों पर 67 रन और महेंद्र ने 16 गेंदों पर 29 रन की तेज पारी खेली। जवाब में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने निर्धारित 20 ओवरों में 175 रन पर 8 विकेट खोकर मुकाबला समाप्त किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल स्पोर्ट्स टीम की ओर से शानदार बल्लेबाज़ी देखने को मिली। विभाष ने 30 गेंदों पर 43 रन (5 चौके, 2 छक्के), विरेन्द्र ने 27 गेंदों पर 31 रन (1 चौका, 1 छक्का), राकेश ने 17 गेंदों पर 34 रन (4 चौके, 2 छक्के) और इमरान ने 21 गेंदों पर 16 रन बनाए। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाज़ी में रिज़वान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विभाष ने अपने 4 ओवरों में केवल 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जैसल और कैश आलम को 1-1 विकेट मिला। अतिरिक्त रनों की संख्या पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से 25 और रामनगर टीम की ओर से 29 रही। प्लेयर ऑफ द मैच मिथिलेश सुंदरम थे जबकि फाइटर ऑफ द मैच विभाष श्रीवास्तव बने बेस्ट बॉलर रिजवान खान थे बेस्ट बैटर मिथलेश चुने गए। अंपायरिंग रज्जाक खान, स्कोरर अब्दुल खान तथा मैच रेफरी श्री श्रीवास्तव जी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed