फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Patna GRP raided shops near PDDU Junction

Chandauli News: पटना जीआरपी ने पीडीडीयू जंक्शन के समीप दुकानों पर मारा छापा

Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Patna GRP raided shops near PDDU Junction
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों के जरिए बिहार शराब तस्करी के मामले में जिला पुलिस के साथ बिहार जीआरपी ने सख्ती बरती है। पटना जीआरपी ने शुक्रवार की शाम पीडीडीयू जंक्शन के आस पास के दुकानों की जांच की। वहीं रात में क्राइम ब्रांच, अलीनगर पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ परशुरामपुर में छापा मारा।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेनों के जरिए शराब तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में बिहार के बक्सर में शराब की खेप पकड़ी गई। शराब पीडीडीयू जंक्शन के समीप के दुकान से गई थी। बोतल के क्यू आर कोड स्कैन करने के बाद इसके आधार पर बिहार जीआरपी के एएसपी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में टीम पीडीडीयू जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

जीआरपी ने पीडीडीयू जंक्शन के आस पास के दुकानों पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। छापेमारी के दौरान 12 से अधिक शराब तस्करों को पकड़ा। इसके अलावा स्टेशन के आसपास भी अभियान चलाकर कई लोगों के पकड़े जाने की सूचना है। पटना जीआरपी के अभियान के दौरान शराब तस्करों में हड़कंप मचा रहा। पटना जीआरपी ने चकिया त्रिमुहानी, डीजल कालोनी, शहर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों के आसपास छापेमारी की । हालांकि इस सबंध में एएसपी ने कुछ नहीं बताया। इस घटना के बाद पीडीडीयू सीओ आशुतोष के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, अलीनगर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने परशुरामपुर में एक मकान में छापमारी की। यहां से महिला सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। लगातार दो कार्रवाई से शराब तस्करों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed