फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Patients are increasing rapidly even in rural areas

ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से बढ़ रहे मरीज

Mon, 13 Jul 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Patients are increasing rapidly even in rural areas
शहाबगंज/कंदवा। देश के दूसरे राज्यों से कामगारों को लौटने के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों मेें कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को आई 27 लोगों की पाजिटिव रिपोर्ट में 13 लोग ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। शहाबगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहां हॉटस्पॉट गांव गजधरा में एक संक्रमित मरीज का इलाज चल ही रहा था कि शनिवार को देरशाम आए रिपोर्ट में 18 वर्षीय युवक का भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से खलबली मच गई है। युवक एक सप्ताह पहले गुजरात से आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को गाँव में पहुंचकर युवक को इलाज के लिए ले गयी। वहीं मनकपड़ा गांव में कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद शनिवार को एक और पाजिटिव रिपोर्ट आ गई और गांव को गाँव को फिर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी व छत्रपुरा गांव में दो लोगों में कोरोना संक्रमण पाए जाने की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ पहुंची और एंबुलेंस से दोनों लोगों को रेवसा आईटीआई में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर ले गई। वहीं गांव में तैनात सफाई कर्मियों ने हाट स्पाट एरिया में दवा का छिडकाव किया । स्थानीय ग्राम प्रधान ने गांव के हॉटस्पॉट एरिया का बैरेकेडिंग कराने के साथ साथ ही लोगों से सावधानी बरतने का अपील की। वहीं छत्रपुरा में नौ साल का बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है जो परिवार के साथ सूरत से आया था। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार कठौड़ी में शनिवार की देर रात दो और कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक मरीज पहले से मिल चुका है। गांव पहले से हाट स्पाट है और सील किया गया है। रविवार को गांव में साफ सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार पपौरा गांव में एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया है। गांव को सील नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीण गांव को सील करने के साथ ही हाट स्पाट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed