फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger fainted during journey in Rajdhani Express

Chandauli News: यात्रा के दौरान राजधानी एक्सप्रेस में यात्री अचेत

Thu, 31 Jul 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Passenger fainted during journey in Rajdhani Express
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से हावड़ा जा रही डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री अचेत हो गया। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर यात्री के स्वास्थ्य की डॉक्टरों ने जांच की। बाद में रेलवे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिह्वा के कैंसर के मरीज और इम्यूनोथेरेपी के बाद हावड़ा निवासी यात्री आफताब आलम डाउन 12302 दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-8 के सीट संख्या 63 पर सवार होकर निकले थे। इस बीच रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई और वे अचेत हो गए। साथ चल रहे यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर झा के नेतृत्व में मेडिकल टीम के साथ ऑपरेटिंग और कामर्शियल की टीम स्ट्रेचर और व्हील चेयर के साथ ट्रेन आने से पहले प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंच गई। ट्रेन रात डेढ़ बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने आफताब आलम के स्वास्थ्य की जांच की। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ट्रेन से उतार कर लोको अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिवार वालों के पहुंचने पर मरीज को वाराणसी रेफर कर दिया। बीमार यात्री की पत्नी ने लिखकर मेडिकल टीम को धन्यवाद दिया। डॉ. सीएस झा ने बताया कि त्वरित उपचार से मरीज की स्थिति बेहतर हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed