फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paddy not paid

भुगतान नहीं होने पर बिफरे किसानों को फिर मिला आश्वासन

Sat, 15 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy not paid
चंदौली। जिले में धान खरीद की स्थिती काफी नाजूक है। हालात यह है कि अगर किसान ने किसी प्रकार से क्रय केंद्र पर धान बेच भी दिया तो भुगतान के लिए उसे एजेंसियों के प्रभारियों द्वारा दौड़ाया जा रहा है। शुक्रवार को नरवन क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक किसानों ने कलेक्ट्रेट में एडीएम बच्चालाल से मुलाकात करके पिपरी स्थित पीसीयू के क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाए कि धान बेचने के दो महीने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। जबकि केंद्र प्रभारी ने पक्की रसीद के बदले सफेद पन्ने पर मुहर लगाकर किसानों को पकड़ा दिया है।
विज्ञापन

किसानों ने एडीएम को बताया कि जिले में पीसीयू के 11 क्रय केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर 17 हाजर एमटी से अधिक धान की खरीद की गई है। लेकिन धान क्रय करने के बाद एजेंसी के प्रभारी किसानों को भुगतान करने में लापरवाही बरत रहे है। बताया कि पिपरी में संचालित पीसीयू के क्रय केंद्र पर सबसे अधिक अनियमितता हुई है। केंद्र प्रभारी ने किसानो को पक्की रसीद देने के बजाय सपेद पेपर पर खरीदे गए धान की मात्रा लिखकर मुहर लगाकर दे दिया है। कहा कि अभी तक एजेंसी द्वारा पिपरी केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों का भुगतान नहीं किया गया है। एडीएम ने डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव से वार्ता करके जल्द से जल्द किसानों के खाते में भुगतान कराने का निर्देश दिया। इस दौरान वेदव्यास राय, झबलू राय, मृत्युंजय सिंह दीपु, बंटी दुबे, संतोष, राजू कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed