फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Outrage over street encroachment

सड़क पर अतिक्रमण करने से भड़का आक्रोश

Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Outrage over street encroachment
चकिया। विकास खंड के भलुआ बिलौड़ी ग्राम पंचायत की मड़ई पर गांव में बस्ती से भलुआ-बिलौड़ी को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क को जेसीबी से खोदकर उस पर एक मनबढ़ द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को चकिया तहसील पर प्रदर्शन किया। साथ ही उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर गांव के ही एक मनबढ़ किस्म के व्यक्ति ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचने के साथ आवागमन बाधित हो गया है। इसका विरोध करने पर अतिक्रमणकारी लोगों के साथ मार-पीट पर उतारू हो जा रहा है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान को करने का कोई नतीजा नहीं निकला है। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रोशन सिंह, प्रकाश, दशरथ, जामवंत, बलवंत, रामवंत, प्रभु, प्रितम, भंटू शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed