फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Out-of-control car collides with auto-rickshaw; two youths killed, third in critical condition.

Chandauli News: बेकाबू कार ऑटो से टकराई, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Thu, 20 Aug 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car collides with auto-rickshaw; two youths killed, third in critical condition.
टिंकू पासवान, फाइलफोटो
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात 12 बजे नील गाय के आने से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर आगे जा रहे ऑटो रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वाराणसी की ओर से एक कार बिहार की तरफ जा रही थी। कटसिला गांव के पास अचानक सड़क पर नील गाय आ गई। उससे बचने के लिए चालक ने कार को दूसरी ओर मोड़ दिया। इससे कार बेकाबू होकर सामने जा रहे ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार डाक बंगला वार्ड नंबर-5 निवासी टिंकू पासवान (22) की मौके पर मौत हो गई। सकलडीहा निवासी तुलसी (27) और कैली रोड निवासी निक्कू राय (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सदर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां तुलसी (27) की मौत हो गई जबकि निक्कू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीओ सदर नामवेंद्र ने बताया कि कटसिला के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक घायल युवक का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चालक ने खो दिया था कार से नियंत्रण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक नील गाय के आने से चालक ने कार नियंत्रण खो दिया था। इससे तेज रफ्तार कार ऑटो रिक्शा से टकरा गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सीओ ने बताया कि मामले की जांच और कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed